राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र के डड़वापार चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी गोला में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भैसही बुजुर्ग गांव निवासी अमित (30) और हरिश्चंद्र (19) बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से किसी काम से गोला की ओर जा रहे थे। बाइक अमित चला रहा था। डड़वापार चौराहे के पास पहुंचते ही गोला की ओर से आ रही बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।