फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का मिला शव- लोगों ने लगाया ये आरोप

Wed, 16 Jul 2025 12:20 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

राजघाट थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी का रहने वाला अभिषेक (26) पुत्र लक्ष्मण और संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बामनौली निवासी शैलेंद्र (19) पुत्र श्रीकांत दोस्तों संग नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
नदी के पास जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमिनगढ़ इलाके में मंगलवार की शाम चार बजे के करीब राप्ती नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। एक युवक का शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ है। दूसरे की तलाश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, राजघाट थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी का रहने वाला अभिषेक (26) पुत्र लक्ष्मण और संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बामनौली निवासी शैलेंद्र (19) पुत्र श्रीकांत दोस्तों संग नदी में नहाने गए थे। शाम को अचानक डूबने लगे। उनकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह एसडीआरएफ ने शैलेंद्र का शव बरामद कर लिया। अभिषेक की तलाश जारी है।

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस समय से कार्रवाई करती और बचाने का प्रयास करती तो इन्हें तलाशा जा सकता था। कई बार लोगों के संपर्क करने पर भी टीम आई और मौके पर सिर्फ खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें