फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj Accident:  पैसिया नेशनल हाईवे पर दो बाइकों में हुई टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

Wed, 15 Nov 2023 10:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज

सार

महराजगंज जिले में ललाइन पैसिया नेशनल हाईवे पर दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की  मौत हो गई। 
विज्ञापन
रूपवास में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ललाइन पैसिया नेशनल हाईवे पर बुधवार को रात करीब नौ बजे दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की  मौत हो गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा परसौनी निवासी विनोद साहनी (38 ) एवं ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया निवासी अनिल साहनी (32)  नेशनल हाईवे से बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दोनों पैसिया ललाइन के पास पेट्रोल पंप के आगे घायलावस्था में मिले। लोगों का कहना है कि आपस में बाइक के टक्कर से यह घटना हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सीएचसी लक्ष्मीपुर लाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉ. अतुल ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज लक्ष्मीपुर सोभनाथ यादव  ने बताया कि अस्पताल पर परिजनों को बुलाया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें