फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी पासपोर्ट से विदेश में कर रहा नौकरी, गोरखपुर में केस दर्ज- दो युवक गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 11:39 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस ने खजनी निवासी अनूप कुमार मिश्रा के पासपोर्ट की जांच कराई। पता चला कि उसने अपने नाम से पहली बार 26 दिसंबर 2014 को पासपोर्ट बनवाया था। दूसरी बार सात अप्रैल 2017, तीसरी 14 अगस्त 2017 और चौथी बार गोरखनाथ के ग्रीन सिटी का पता देकर 25 अक्तूबर 2022 को पासपोर्ट बनवाने का आरोप है।
विज्ञापन
पासपोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिये दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी अर्जुन को सोमवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गोरखनाथ पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिये चार पासपोर्ट बनवाकर विदेश में नौकरी कर रहे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी दो साल से विदेश में है। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। हाल ही में गोरखनाथ व खोराबार थाने में चार व दो नामों से अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया था। इसमें आरोपी ने नाम और जन्मतिथि बदलकर फर्जी दस्तावेज से चार पासपोर्ट बनवा लिए थे।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस ने खजनी निवासी अनूप कुमार मिश्रा के पासपोर्ट की जांच कराई। पता चला कि उसने अपने नाम से पहली बार 26 दिसंबर 2014 को पासपोर्ट बनवाया था।
विज्ञापन


दूसरी बार सात अप्रैल 2017, तीसरी 14 अगस्त 2017 और चौथी बार गोरखनाथ के ग्रीन सिटी का पता देकर 25 अक्तूबर 2022 को पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। जांच के दौरान पता चला कि अनूप कुमार मिश्रा के खिलाफ पूर्व में खोराबार थाने में भी केस दर्ज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें