चिल्लूपार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मधुपुर चौराहे पर बुधवार दोपहर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष से गारद, बेचू, सुभाष, पप्पू घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से नारद निषाद, अंगद यादव व पंचम यादव को चोटें आई हैं। आछीडीह गांव के बेचू यादव ने दिए तहरीर में लिखा है कि मधुपुर चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर नारद निषाद, दशरथ निषाद रमेश, पंचम व अंगद यादव ने मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के नारद ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो