मारपीट व हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार गोरखपुर। गगहा पुलिस ने गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे मारपीट व हत्या के प्रयास के दो आरोपितों पढ़ पुरवा निवासी मोल्हू व लालचंद को गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने दोनों को गजपुर मोड़ से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। इस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों भागने के फिराक में बस का इंतजार कर रहे थे। गांव में 2 दिन पूर्व दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।