फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता प्रेस:मशीनों से धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन में आएगी तेजी, एक आज-दूसरी दिवाली तक आएगी- करोड़ों होंगे खर्च

Tue, 15 Oct 2024 06:49 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

धार्मिक पुस्तकों के छपाई की एक मशीन आज देर रात तक गोरखपुर आ जाएगी। दूसरी छपाई की मशीन भी विदेश से ही आ रही है जो इस सप्ताह के अंत व दिवाली से पहले आ सकती है। इसके साथ ही तीसरी मशीन जो सिलाई की आधुनिक मशीन है, वह जनवरी 2025 में गीता प्रेस में आ सकती है।
विज्ञापन
गीता प्रेस से प्रकाशित श्री दुर्गा सप्तशती पुस्तक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीता प्रेस में पुस्तकों के प्रकाशन में रफ्तार लाने के लिए विदेश से नई मशीन बुधवार तक गीता प्रेस में आ सकती है। इसकी लागत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह प्लेट बहुत ही तेजी से बनाएगी। जिससे धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन की रफ्तार बढ़ेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक गीता प्रेस की पुस्तकें पहुंचेंगी।

विज्ञापन


दूसरी छपाई की मशीन भी विदेश से ही आ रही है जो इस सप्ताह के अंत व दिवाली से पहले आ सकती है। इसके साथ ही तीसरी मशीन जो सिलाई की आधुनिक मशीन है, वह जनवरी 2025 में गीता प्रेस में आ सकती है। इसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

वर्तमान में कुछ मशीनें जो गीता प्रेस के पास हैं वह काफी पुरानी हैं। इसके पार्ट्स बहुत ही मुश्किल से मिलते हैं। अगर मिलते भी हैं तो वह काफी महंगे हैं। आधुनिक मशीनों से छपाई की रफ्तार बढ़ जाएगी व पुस्तकों के प्रकाशन में समय कम लगेगा।
विज्ञापन


प्रबंधक गीता प्रेस लालमणि त्रिपाठी ने बताया कि नई मशीन बुधवार तक आ सकती है। मशीन रास्ते में है। इसके साथ ही दिवाली तक एक और मशीन आ जाएगी। इससे पुस्तकों के प्रकाशन की रफ्तार बढ़ेगी।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें