फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धान की रोपाई को लेकर भाइयों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। इलाके के बरौली में सोमवार की दोपहर जमीन बंटवारे से पहले खेत में धान की रोपाई को लेकर तीन भाइयों में मारपीट हो गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया। पुलिस के जाते ही घर में घुसकर फिर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष तीन लोग घायल हो गए। गुलरिहा पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इलाके के बरौली निवासी जयकरन के तीन बेटे सचिदानंद, बृजनंदन व रामभवन हैं। तीनों के बीच जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। सचिदानंद ने गुलरिहा पुलिस को लिखित सूचना दी है कि सोमवार की दोपहर में उसके हिस्से की खेत में भाई बृजनंदन व रामभवन जबरदस्ती धान की रोपाई करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बंटवारे के बाद धान की रोपाई करने की बात कहकर चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाते ही भाई बृजनंदन, रामभवन, विवेक, बिंदु व नंदनी ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे व पत्नी, बेटी को घायल कर दिया।

ब्यूरो
...
छत से गिरकर सेवानिवृत्त फौजी की मौत

गीडा। क्षेत्र के छपिया गांव में मंगलवार की रात मकान के छत से गिरकर घायल हुए सेवानिवृत्त फौजी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गीडा क्षेत्र के छपिया निवासी श्यामसुंदर यादव मंगलवार की रात खाना खाकर मकान के छत पर सोने चले गए। रात में करीब 11 बजे लघुशंका के लिए उठकर जाने लगे, तभी लड़ खड़ाकर छत से नीचे गिर गए। परिजन तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वह एक प्राइवेट कंपनी में गार्ड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें