फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिले में दो और चलेंगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

Wed, 09 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक का रूट महराजगंज तय, दूसरी का रूट अभी तय नहीं
विज्ञापन


गोरखपुर। जिले में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ गई है। जल्द ही सड़कों पर डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इनमें से एक बस का रूट महराजगंज के लिए तय कर दिया गया है जबकि दूसरी बस का रूट अभी तय नहीं हुआ है। इससे पहले एक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को गोरखपुर-कसया रूट पर चलाया जा रहा है। पिछले दिनों इस बस का ट्रायल भी किया गया था। डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में 65 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसका किराया साधारण बसों की तुलना में अधिक निर्धारित किया गया है। बस के संचालन से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज लव कुमार सिंह ने बताया कि दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं। इनमें एक का संचालन महराजगंज रूट पर किया जाएगा। दूसरी बस के लिए रूट तय करने की प्रक्रिया चल रही है। रूट तय होने के बाद उसका भी संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें