फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला की हत्या के आरोप में रेलकर्मी निलंबित, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार रेलकर्मी अभय कुमार तिवारी को रेलवे ने निलंबित कर दिया है। देवरिया के तरकुलवा क्षेत्र निवासी अभय रेलवे में प्वाइंटमैन के पद पर तैनात था। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, महिला दो सितंबर की शाम लखनऊ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। रात करीब 7:30 बजे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज में वह अभय के साथ बाहर निकलती दिखाई दी। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अभय को चिह्नित किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने स्टेशन के आसपास बीयर पी थी। इसके बाद अभय महिला को स्कूटर से झंगहा क्षेत्र के गहिरा गांव में भुमियारी टोला जाने वाले सुनसान रास्ते पर ले गया। पुलिस के मुताबिक, अभय ने पूछताछ में बताया कि देवरिया का होने के कारण उसे इलाके के सुनसान रास्ते की जानकारी थी। आरोप है कि वहीं उसने महिला से दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें