माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दो माघ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। एक ट्रेन गोरखपुर से प्रयागराज-रामबाग और दूसरी ट्रेन बढ़नी से गोरखपुर के रास्ते झूसी तक चलाई जाएगी।
05121 बढ़नी-झूसी माघ मेला अनारक्षित स्पेशल 01, 02, 03, 04, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30, 31 जनवरी एवं 01, 02, 13, 14, 15, 16 फरवरी, 2026 को बढ़नी से सुबह 10:25 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से दोपहर 1:10 बजे छूटेगी और झूसी देर रात 01:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05122 झूसी-बढ़नी माघ मेला अनारक्षित स्पेशल 02, 03, 04, 05, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 31 जनवरी एवं 01, 02, 03, 14, 15, 16, 17 फरवरी, 2026 को को झूसी से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से शाम 6:40 बजे छूटकर बढ़नी रात 9:45 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार, 05123 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग माघ मेला अनारक्षित स्पेशल 01, 02, 03, 04, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30, 31 जनवरी एवं 01, 02, 13, 14, 15, 16 फरवरी, 2026 को गोरखपुर से रात 8:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज रामबाग सुबह 05:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05124 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर माघ मेला अनारक्षित स्पेशल 02, 03, 04, 05, 14, 15, 16, 17, 18,
19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 31 जनवरी एवं 01, 02, 03, 14, 15, 16, 17 फरवरी, 2026 को प्रयागराज रामबाग से सुबह 08:30 बजे चलेगी और गोरखपुर शाम 5:50 बजे पहुंचेगी।