फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक की डिकी से दो लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की गोद भराई के लिए निकाले थे रुपये, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बाघागाड़ा रोड पर बिजली ऑफिस में सोमवार को बिल जमा करने गए शख्स की बाइक की डिकी तोड़कर दो लाख रुपये की चोरी हो गए। पुलिस केस दर्ज कर सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी त्रिपुरारी पाठक ने केस दर्ज कराया है। त्रिपुरारी ने दी तहरीर में लिखा है कि सोमवार को अपने घर की मरम्मत व लड़की की गोद भराई के लिए पीएनबी बैंक एकला बाजार से दो लाख निकाले। रुपये झोले में रखने के बाद डिकी में रख दिया गया। लगभग 11 बजे बाघागाड़ा रोड पर बिजली विभाग के ऑफिस में बिल जमा करने गए। वापस लौटने पर देखा कि डिकी टूटी थी और रुपयों से भरा झोला गायब था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें