फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन गंभीर; घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

Mon, 13 Nov 2023 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में रविवार की रात करीब 8:30 बजे कुसम्ही जंगल में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। एक बाइक पर दो युवक और दूसरी बाइक चार लोग सवार थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित खाले टोला के पास दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। तीन का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। 

 

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 8:30 बजे कुसम्ही जंगल में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। एक बाइक पर दो युवक और दूसरी बाइक चार लोग सवार थे। 

 

सूचना पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई, वहां डॉक्टर ने पिपराइच थाना क्षेत्र के लखेसरा निवासी सीपीएन शर्मा पुत्र संजय को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।  

 

लोगों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। वहां आराजी बसडिला निवासी सत्येन्द्र पासवान पुत्र बिकाऊ की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें