फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो सौ छात्रों ने दी जमा हुए शुल्क की रसीद, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में साढ़े चार सौ छात्रों के शुल्क में हेराफेरी का मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 449 छात्रों के शुल्क में हेराफेरी के मामले में अब करीब दो सौ और छात्रों ने जमा की गई शुल्क की रसीद उपलब्ध करा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब इन छात्रों के जमा शुल्क का रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया है। लेकिन, अभी भी करीब डेढ़ सौ छात्रों के शुल्क का हिसाब नहीं मिला है।
एमएमएमयूटी में छात्रों के शुल्क का करीब साढ़े चार करोड़ का हिसाब नहीं मिला तो कुलपति ने जांच शुरू करा दी। इसमें विभाग की ओर से लापरवाही सामने आई। बहुत सारे छात्रों ने शुल्क जमा कर दिया और विभाग की ओर से लेखा अनुभाग में रिकॉर्ड ठीक नहीं कराया गया। इन छात्रों से बिना नो ड्यूज सर्टिफिकेट लिए ही अगली कक्षा में प्रवेश की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

कुल 800 छात्रों का मामला था, जांच हुई है तो 449 छात्रों के शुल्क का हिसाब नहीं मिला। जिसके बाद इन सभी छात्रों को नोटिस दिया गया कि वे शुल्क जमा करें। अब शुल्क रसीद और लेजर बुक की जांच में करीब डेढ़ सौ छात्रों का मामला फंसा हुआ है, जो रसीद भी दिखा नहीं पाए हैं। हालांकि, 28 दिसंबर से शुरू हुई सेमेस्टर की परीक्षा में सभी को बैठने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन इनकी कॉपियां अलग रखी जा रही हैं।
विज्ञापन

-
विश्वविद्यालय छोड़ चुके छात्रों का नहीं मिला रिकॉर्ड
विश्वविद्यालय में बीते तीन साल के दौरान बीटेक की पढ़ाई छोड़कर चले गए छात्रों का रिकॉर्ड नहीं मिला है। जिसके चलते यह तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि इन छात्रों ने प्रथम सेमेस्टर उत्तीर्ण करने के बाद द्वितीय सेमेस्टर का शुल्क जमा किए हैं या नहीं। वहीं, 100 से ज्यादा छात्र ऐसे भी हैं जिन्हें छात्रवृत्ति मिलती है। इन छात्रों ने छात्रवृत्ति मिलने के बाद शुल्क की राशि जमा की है, इसका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें