- रेलवे बोर्ड ने दिल्ली के लिए पहले घोषित की थी तीन ट्रेनें, अब आई मुंबई की ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन होली में होने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली के बाद अब मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। एक ट्रेन लोक मान्य तिलक टर्मिनस से 15, 22 व 29 मार्च को चलेगी। वहीं दूसरी बांद्रा टर्मिनस से 23 व 30 मार्च को चलेगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 15, 22, एवं 29 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01124 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 16,
23 एवं 30 मार्च को को गोरखपुर से रात में 09.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी गोरखपुर से 22 और 29 मार्च चलेगी। वहीं बांद्रा टर्मिनस से 23 एवं 30 मार्च को इसका संचालन होगा।