फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लखनऊ घुमाने के बहाने पंजाब पहुंच गई दो छात्राएं, वापस आकर बनाई ये कहानी

Sun, 16 Feb 2025 11:27 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

छात्राओं की बात पर यकीन कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कहीं भी कोई युवती इनके साथ नहीं नजर आई। एक बार फिर जब दोनों छात्राओं से पूछताछ हुई तो उन्होंने सही बात उगल दी। एक छात्रा के मामा का घर पंजाब में है। वहीं जाने के लिए दोनों एक साथ निकली थी। फिर घर पर मार खाने के डर से झूठी कहानी बनाई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसगांव क्षेत्र के एक नामचीन विद्यालय में हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को घुमाने के बहाने पंजाब पहुंचा दिया गया। इधर, परेशान हाल दोनों के परिजनों ने बांसगांव थाने में लापता होने की सूचना दी। पुलिस के साथ ही परिवार के लोग तलाश में लगे थे। तभी शुक्रवार की रात दोनों छात्राएं घर वापस आकर झूठी कहानी सुनाई।

विज्ञापन


फिर बाद में बताया कि वे पंजाब मामा के पास चली गई थी। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव की छात्रा गोला क्षेत्र की साथ में पढ़ने वाली दोस्त के साथ के साथ बीते सोमवार को किताब खरीदने घर से निकली। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर बांसगांव इलाके के परिजन ने गोला में रहने वाली सहेली के घर संपर्क किया।

सहेली के घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी भी तभी से लापता है। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने परेशान परिजनों ने बुधवार को बांसगांव थाने में सूचना दी।
विज्ञापन


दोनों छात्राओं ने घर आकर कहानी बनाते हुए बताया कि बांसगांव और गोला क्षेत्र की दो युवतियों ने उन्हें बहला फुसलाकर लखनऊ के रास्ते पंजाब पहुंचाया। उनका कहना है कि एक युवती उन्हें लखनऊ घुमाने के बहाने घर से ले गई। मंगलवार को जब छात्राओं ने वापस घर जाने की जिद की तो उन्हें डरा धमकाकर लखनऊ से पंजाब के जालंधर भेज दिया गया।

भेजने वाली युवती ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके मामा रहते हैं जो उनकी रहने और नौकरी का इंतजाम करा देंगे। बुधवार की रात जालंधर पहुंचने पर एक व्यक्ति ने उन्हें रात के 11 बजे अंजान जगह पर बुलाया। लेकिन डरी सहमी दोनों छात्राओं ने वहां जाने के बजाय पास के एक मंदिर में रुक गई। पुजारी ने छात्राओं से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आया। मंदिर के पुजारी के सहयोग से शुक्रवार की देर रात दोनों लड़कियां गोरखपुर लौट आई।

पूछताछ में खुली दोनों की पोल
छात्राओं की बात पर यकीन कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कहीं भी कोई युवती इनके साथ नहीं नजर आई। एक बार फिर जब दोनों छात्राओं से पूछताछ हुई तो उन्होंने सही बात उगल दी। एक छात्रा के मामा का घर पंजाब में है। वहीं जाने के लिए दोनों एक साथ निकली थी। फिर घर पर मार खाने के डर से झूठी कहानी बनाई।

दोनों लड़कियां अपनी मर्जी से घर से गई थी। लड़कियों का बयान दर्ज है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें