फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती रिवर फ्रंट का डीपीआर बनाने को दो फर्मों ने दिखाई रुचि

Mon, 19 Feb 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। राप्ती रिवर फ्रंट का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए दो फर्मों ने रुचि दिखाई है। जीडीए की ओर से दोबारा जारी रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) के तहत इन फर्मों ने आवेदन किया है। जीडीए की ओर से तकनीकी एवं वित्तीय परीक्षण के बाद इनमें से किसी एक फर्म का चयन कर लिया जाएगा। राप्ती रिवर फ्रंट विकसित करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के पास होगी।
विज्ञापन


पहली बार आरएफपी निकाले जाने के बाद तकनीकी रूप कमी मिलने के कारण दोबारा आरएफपी जारी की गई। 13 फरवरी को प्लानर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं सरकार एंड कंपनी की ओर से आवेदन किया गया है। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि दोनों फर्मों के तकनीकी एवं वित्तीय बोली का परीक्षण किया जाएगा। उसी के आधार पर उपयुक्त फर्म का चयन किया जाएगा। चयनित फर्म इस योजना के लिए डीपीआर तैयार करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें