फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: गीडा में दो फैक्टरियां बनकर तैयार, उद्घाटन के लिए सीएम योगी का इंतजार

Fri, 15 Sep 2023 06:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि तत्वा प्लास्टिक के औपचारिक उद्घाटन के लिए प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने मुख्यमंत्री के हाथों इसका उद्घाटन हो जाएगा। इसके अलावा ज्ञान डेयरी में अभी कुछ तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं। इस वजह से प्लांट का उद्घाटन अगले महीने नवरात्र में होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
गीडा में तत्वा प्लास्टिक फैक्टरी बनकर तैयार है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र गीडा में जल्द ही दो नई फैक्टरियां चालू हो जाएंगी। इसमें तत्वा प्लास्टिक फैक्टरी का उद्घाटन इसी महीने कराने की तैयारी है। जबकि, ज्ञान डेयरी का शुभारंभ नवरात्र में होने की संभावना है। इसके लिए गीडा के अधिकारी और चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी लगातार शासन के संपर्क में हैं। इन दोनाें फैक्टरियों के चालू होने पर करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड को गीडा की तरफ से सेक्टर 26 में नवंबर 2021 में भूमि आवंटित की गई थी। करीब 22,000 वर्गमीटर (2,36,000 वर्गफुट) में यूनिट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। कंपनी ने यहां 110 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

यूनिट शुरू होने से 200 लोगों को प्रत्यक्ष तथा 300 लोगाें को परोक्ष (कुल 500) रोजगार मिलेगा। तत्वा प्लास्टिक के गीडा स्थित प्लांट की उत्पादन क्षमता 32,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। कंपनी के प्रबंध निदेशक गगन गोयल ने बताया कि जल्द ही उद्घाटन की तारीख तय हो जाएगी।
विज्ञापन


 

वहीं, सेक्टर 26 में ही ज्ञान डेयरी का निर्माण भी पूरा हो गया है। करीब 20,067 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस दूध फैक्टरी को गीडा प्रशासन ने 13 मई 2022 को भूमि आवंटन किया था। कंपनी ने करीब 118 करोड़ रुपये निवेश किया है।

इस प्लांट की क्षमता हर दिन करीब पांच लाख लीटर दूध पैकेजिंग की होगी। कंपनी शुरू होने पर करीब एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इस फैक्टरी में अभी कुछ उपकरणों की टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसमें करीब 15 दिन का वक्त लगेगा। इसीलिए, इसका उद्घाटन नवरात्र में कराने की तैयारी है।

 
विज्ञापन

आवंटियों को प्रमाणपत्र भी दे सकते हैं सीएम

फैक्टरियों के उद्घाटन कार्यक्रम के दिन ही गीडा प्रशासन की तरफ से 102 प्लाॅटों के आवंटियों में से कुछ को आवंटन प्रमाणपत्र देने की तैयारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ और छोटी-छोटी फैक्टरियाें का भी उद्घाटन व शिलान्यास कराया जा सकता है।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि तत्वा प्लास्टिक के औपचारिक उद्घाटन के लिए प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने मुख्यमंत्री के हाथों इसका उद्घाटन हो जाएगा। इसके अलावा ज्ञान डेयरी में अभी कुछ तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं। इस वजह से प्लांट का उद्घाटन अगले महीने नवरात्र में होने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें