फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जांच टीम के रडार पर दो कर्मचारी, एक्सिस बैंक में रखा 28 लाख का सोना निकालने का है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सिस बैंक में रखा 28 लाख का सोना नकली निकलने का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज (गोरखपुर)। एक्सिस बैंक बड़हलगंज शाखा में गोल्ड लोन के एवज में रखा असली सोना लॉकर से बदले जाने के प्रकरण में लखनऊ की टीम पिछले तीन दिन से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक की जांच में बैंक के ही दो कर्मचारी, जिनके पास लॉकर की चाबी थी, वे टीम के रडार पर हैं। इधर बैंक प्रबंधन ने गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहक को भरपाई के लिए आश्वस्त किया है।
चौतीसा गांव निवासी पीड़ित बृजेश ने बताया कि उन्होंने सात मई 2022 को मां और पत्नी के जेवरात बैंक में गोल्ड लोन के लिए जमा किया। कुल 28 लाख रुपये के गहने बैंक में गिरवी रखे थे। इसके बदले बैंक से दो बार में 13 लाख रुपये लोन लिया। बृजेश ने बताया कि आठ मई को उन्होंने लोन की रकम जमा कर दी। नौ मई को जेवरात लेन बैंक पहुंचे तो बैंककर्मी और सोनार के सामने ही लॉकर खोला गया, जिसमें से नकली सोना निकला।
विज्ञापन


तीन दिन से लगातार आ रही टीम
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस बीच हर साल बैंक की ऑडिट होने के दौरान भी उस पैकेट के वजन पर टीम की नजर नहीं पड़ी। इससे यह जाहिर होता है कि ऑडिट भी कोरम पूरा करने के लिए किया जाता है। तीन दिन से लगातार टीम जांच करने बैंक शाखा आ रही है। टीम बैंक के सीसीटीवी कैमरे से दो साल का रिकॉर्ड निकालने में जुटी है। इस मामले में बैंक के कुछ जिम्मेदार लोगों को संदिग्ध बताया जा रहा है।
विज्ञापन


नहीं मिला गहना तो दर्ज कराएंगे केस
बृजेश शाही का कहना है कि मुझे केवल आश्वासन दिया जा रहा है कि कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि तीन दिन का समय मांगा गया था। अब बृहस्पतिवार को वह बैंक मैनेजर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। इस संबंध में जांच कर रही टीम से जानकारी मांगी गई तो उनका कहना है कि जांच चल रही है। शीघ्र प्रकरण का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें