फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव, परिवार के मुताबिक, दोनों ने की खुदकुशी

Thu, 23 Jan 2020 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पादरी बाजार/बड़हलगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
गुलरिहा और बड़हलगंज इलाके में दो युवकों के शव उनके घर में फंदे से लटके मिले। परिवार और गांव के लोगों के मुताबिक दोनों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर एक निवासी झंझवा टोला निवासी अंकित चौहान (22) ने मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

बुधवार की सुबह घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि अंकित का शव कुंडे से मफलर के सहारे लटका था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता अमेरिका चौहान ने बताया कि सभी लोग मंगलवार की रात नौ बजे खाना खाकर सो गए। बेटा अंकित भी कमरे में चला गया। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। युवक की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घरवालों ने बताया कि वह रात में किसी से फोन पर बात कर रहा था।

दूसरी ओर बड़हलगंज इलाके के भैसवली निवासी राजेंद्र गुप्त (35) का बुधवार को पंखे से बंधे मफलर से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों के मुताबिक राजेंद्र तीन भाइयों में छोटे थे। वह मानसिक रूप से कमजोर थे। उनकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ वाराणसी में रहती है। मां मेवाती देवी ने बताया कि परिवार के लोग यह समझे कि राजेंद्र कमरे में फाटक बंद कर सो रहा है। कॉफी देर बाद भी न जगने पर जगाने गई तो मफलर से लटका शव दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें