फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमपीपीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

Sat, 07 Oct 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ में बीएड विभाग के तत्वावधान में ''''''''राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: संकल्प से सिद्धि तक’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन शनिवार सुबह 10 बजे से होगा। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगोष्ठी की संयोजक एवं बीएड विभाग की अध्यक्ष शिप्रा सिंह ने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के शिक्षाविद एवं प्रमुख विद्वान अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक सत्र में शोधार्थियों, शिक्षकों तथा विद्वतजनों के शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। विभिन्न प्रोफेसर सभी चार सत्रों में विचार मंथन करेंगे।
समापन समारोह में सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस नई दिल्ली के निदेशक रामानंद, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें