फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नहाते समय गहरे पानी में डूबे 8 और 12 साल के दो बच्चे, नहीं बच सकी जान- घर में मचा कोहराम

Mon, 17 Aug 2026 11:16 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

खुखुंदू क्षेत्र के बालेपुर मठिया चौराहा और मठिया पठान में नट बिरादरी के लोग झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं। इधर कई दिनों से रोजाना सुबह दोनों गांवों के बच्चे बालेपुर मठिया के एक खेत में मिट्टी निकालने से बने गड्ढे में नहाने जाते थे। रविवार की सुबह करीब 10 बजे दोनों गांव के बच्चे एक साथ नहाने गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालेपुर मठिया गांव में घर से कुछ दूरी पर गड्ढे में नहाते समय दो बच्चे डूब गए। परिवार वालों ने जानकारी होने पर उन्हें गड्ढे से निकाल कर आनन-फानन नजदीक के अस्पताल ले गए।डाॅक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के बालेपुर मठिया चौराहा और मठिया पठान में नट बिरादरी के लोग झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं। इधर कई दिनों से रोजाना सुबह दोनों गांवों के बच्चे बालेपुर मठिया के एक खेत में मिट्टी निकालने से बने गड्ढे में नहाने जाते थे। रविवार की सुबह करीब 10 बजे दोनों गांव के बच्चे एक साथ नहाने गए थे।

बताया जा रहा है कि बालेपुर मठिया निवासी तौहीद (आठ) पुत्र मुन्ना नट और मठिया पठान निवासी शहाबुद्दीन (12) पुत्र लतीफ नहाते समय गहराई में चले गए और डूबने लगे। दोनों के डूबने की सूचना अन्य बच्चों ने आकर उनके परिवार वालों पर दी। परिवार वालों ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गड्ढे से खोजकर निकाला। डाॅक्टर के पास ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें