फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: हरपुर बुदहट थाने में आए दो मामले, नहीं हो सका निस्तारण

Sun, 09 Jul 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। हरपुर बुदहट थाना परिसर में समाधान दिवस की अध्यक्षता सहजनवा के नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान थाना समाधान दिवस में कुल दो फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लेकिन मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया गया। जिसमेें एक पुलिस से जुड़ा व दूसरा राजस्व से संबंधित रहा। राजस्व के मामले को नायब तहसीलदार भानूप्रताप ने कानूनगो व लेखपाल को मौके पर जांच कर मामला निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस से जुड़े मामले को हल्का दरोगा को सौंप दिया गया। इस अवसर पर कानूनगो जगदम्बा, अविनाश राय, लेखपाल संजीव कुमार सिंह, संजय वर्मा, अजित सिंह ,आलोक शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें