फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पैकोलिया क्षेत्र से लापता दो लड़के गोविंदनगर के पास मिले

Thu, 15 Jun 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पैकोलिया क्षेत्र के लापता दो लड़के पुलिस को रहस्यमय ढंग से वाल्टरगंज थाने के गोविंदनगर से मिले। असनहरा निवासी मुर्तजा हुसैन ने तहरीर देकर बताया था कि उनका बेटा अनस (12) और गांव का ही सचिन (14) पुत्र शिवप्रसाद 12 जून को सुबह बरात देखने गए थे, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे। खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही थी। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, एसएसआई मुनींद्र त्रिपाठी, कांस्टेबल जीवन सिंह राजपूत, सोनू यादव की टीम ने बृहस्पतिवार को दोनों को गोविंदनगर स्टेशन के पास से खोज निकाला। पुलिस ने अनुसार, दोनों बिना परिजनों के बताए घूमने निकल गए थे। बृहस्पतिवार को दोनों को सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां औपचारिकता पूरी करने के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें