फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, एक युवक की मौत- एक घायल

Sun, 22 Jun 2025 02:47 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रविवार को आकाश कुमार (30) निवासी करबला टोला ग्राम गजपुर कौड़ीराम कुछ काम से गया था। वह कौड़ीराम से गजपुर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चौरसिया इंटर कॉलेज के पास सामने से बाइक से आ रहे रमेश गुप्ता (45) से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर-कौड़ीराम मार्ग पर चौरसिया इंटर कॉलेज के पास रविवार दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार को आकाश कुमार (30) निवासी करबला टोला ग्राम गजपुर कौड़ीराम कुछ काम से गया था। वह कौड़ीराम से गजपुर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चौरसिया इंटर कॉलेज के पास सामने से बाइक से आ रहे रमेश गुप्ता (45) से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों बाइकों के परकच्चे उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कौड़ीराम पीएचसी ले गई जहां आकाश कुमार पुत्र प्रकाश कुमार निवासी करबला टोला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रमेश गुप्ता पुत्र लक्ष्मी गुप्ता निवासी गजपुर बाजार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें