फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवरात्र में विंध्याचल के लिए चलेंगी दो अतिरिक्त बसें

Fri, 09 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नवरात्र में विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज ने राहत की तैयारी की है। कचहरी बस स्टेशन से कल से दो अतिरिक्त बसें विंध्याचल के लिए चलेंगी। इससे गोरखपुर और आसपास के श्रद्धालुओं को सीधे धाम पहुंचने की सुविधा मिलेगी और बीच रास्ते बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहली बस कचहरी से शाम चार बजे और दूसरी रात सात बजे रवाना होगी। नवरात्र के दौरान विंध्याचल जाने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। विंध्याचल से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए वापसी में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्र में विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त बसें शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें