गोरखपुर। पुलिस ने दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय निवासी राज वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उस पर अपनी दूर की रिश्तेदार नाबालिग किशोरी को होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उधर, चिलुआताल थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में डीहाघाट निवासी अरविंद यादव को गिरफ्तार किया है।