इन तारीखों से चलेंगी ट्रेनें 02555 गोरखपुर-हिसार 1 जून से गोरखपुर से और 02556 हिसार-गोरखपुर 02 जून से हिसार से चलायी जायेगी। -02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 1 जून से गोरखपुर से और 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 03 जून से लोकमान्य तिलक से चलायी जायेगी। -01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 जून से लोकमान्य तिलक से और 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 3 जून, 2020 से गोरखपुर से चलायी जायेगी। -09037 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 2 जून, 2020 से बान्द्रा टर्मिनस से और 09038 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 05 जून से गोरखपुर से चलायी जायेगी। -09089 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 जून, 2020 से अहमदाबाद से प्रतिदिन एवं यह गाड़ी अहमदाबाद से रात 11.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन गोरखपुर 05.40 बजे पहुॅचेगी। 09090 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 3 जून, 2020 से गोरखपुर से प्रतिदिन चलायी जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से सुबह 08.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अहमदाबाद दोपहर 2.35 बजे पहुॅचेगी। 00000 टीटीई पहनेंगे सर्जिकल कैप, टिकट नहीं मॉस्क-एप चेक करेंगे -टिकट की जगह आरोग्य सेतु एप चेक करेंगे गोरखपुर। ट्रेनों में यात्रियों का कामकाज बदला नजर आएगा। वे काले कोट वाले टीटीई नजर नहीं आएंगे। सिर पर सर्जिकल कैप के साथ ही मास्क और ग्लब्स पहने होंगे। वे यात्रियों से टिकट नहीं मांगेंगे, यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु और मास्क चेक करेंगे। इसके साथ ही वे ट्रेनों के अंदर यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग चेक भी करेंगे। सोमवार से शुरू होने वाली ट्रेनों में यात्रियों के टिकट ट्रेन में चढ़ने से पहले चेक कर लिए जाएंगे। ट्रेन में अंदर प्रवेश सिर्फ कन्फर्म बर्थ वाले यात्रियों को ही मिलेगा। प्रतीक्षा सूची के यात्री ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। ऐसा इसलिए ताकि ट्रेन के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग बनाई जा सके। खास बात यह है कि अब चार टीटीई की जगह सिर्फ दो ही जाएंगे। रेल प्रशासन ने टीटी के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई गाइड लाइन जारी कर दी है। शेष टीटीई को स्टेशन पर टिकट चेकिंग में लगाया जाएगा। जिस यात्री के पास कंफर्म टिकट होगा वही ट्रेन में चढ़ पाएंगे। खास बात यह है कि टीटीई को पूरा सुरक्षा किट पहनकर ही ट्रेन में जाना होगा। चीफ टीटीई टीएन पाण्डेय ने बताया कि सभी टीटीटीई को सुरक्षा किट मिल गया है। ट्रेन के अंदर सभी सुरक्षा किट पहन कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना है साथ ही चेक करना है कि यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल है या नहीं। अगर किसी ने नही किया है तो तत्काल डाउनलोड कराएंगे।