फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक ने वैन में मारी पीछे से टक्कर, किन्नरों ने किया हंगामा

Mon, 09 Sep 2024 12:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहजनवा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में रविवार को हाईवे पर ट्रक ने एक चलती वैन में पीछे से ठोकर मार दी। इस दौरान वैन में बैठे लोगों के साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गए। इसके बाद वैन से उतरकर किन्नरों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। वे क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे थे। सड़क पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया और जाम लग गया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहजनवां के सरैया हाईवे कट के पास दोपहर करीब ढाई बजे ट्रक ने वैन में टक्कर मारी। इसमें वैन के आगे चल रहे बाइक सवार को भी झटका लग गया, जिससेे बाइक सवार रहीमाबाद निवासी प्रकाश गिरकर घायल हो गया। इस दौरान वैन में बैठी प्रिया किन्नर अपने साथियों के साथ सड़क पर उतर गईं।

उनके ढोलक मास्टर संतकबीर नगर निवासी दयाराम के सिर में चोट लग गई थी। इससे नाराज किन्नरों ने हंगामा खड़ा कर दिया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें