फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके में हुई घटना, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर चालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। इलाके के मानीराम रेलवे स्टेशन के सामने बुधवार रात 12:30 बजे के करीब खड़ी कार में सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठे युवक की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के चिलमापुर निवासी आकिब (35) अपने भाई दानिश के साथ दोस्त की कार से कैंपियरगंज गए थे। लौटते समय रेलवे स्टेशन मानीराम के पास दानिश को पेशाब लग गया और वह कार को किनारे कर नीचे आ गए। आकिब कार में ही बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विपरीत दिशा में सीमेंट लदा ट्रक लेकर आ रहे चालक ने सामने से ही कार में टक्कर मार दी, जिससे आकिब गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर फंस गई, जिससे चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। अगल-बगल के तमाम लोग एकत्र हो गए। फाटक काट कर आकिब को बाहर निकालकर सरकारी एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें