फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोला के बिसरा प्लांट में पिटाई से ट्रक चालक की मौत- शराब के नशे में हुए विवाद में गई जान !

Sun, 05 May 2024 12:46 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विवाद में हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोला थाना क्षेत्र के बिसरा में प्लांट पर कार्यरत एक ट्रक चालक अन्य चालकों की पिटाई से घायल हो गया। प्लांट पर कार्यरत कामगार उसे सीएचसी उरुवा ले गए। वहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


 सिकरीगंज से बड़हलगंज तक मार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए बिसरा में प्लांट तैयार किया गया। यहीं से कार्य स्थल पर गिट्टियां व अन्य सामाग्री को ट्रकों व डंफरों द्वारा पहुंचाया जाता है। मजदूर व अन्य लोग प्लांट पर ही रहकर काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के कुदरहा पिपरपाती का रहने वाला ट्रक चालक अश्वनी(30) रात में खूब शराब पिए हुए था। इसी बीत परिसर में ही रहने वाले दो अन्य ट्रक चालकों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान इन सबमें हाथापाई होने लगी। इसी दौरान वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें