फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोन पर दिया तीन तलाक, घर में देवर ने की छेड़खनी- पति समेत 11 पर प्राथमिकी

Sun, 23 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

थानाक्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनका निकाह 18 दिसंबर 2019 को बलिया युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालियों ने कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, ससुर और जेठ ने मायके से अतिरिक्त पांच लाख रुपये लाने का दबाव भी बनाया और तलाक की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हलगंज थाना क्षेत्र की महिला को पति ने बलिया से फोन कर तीन तलाक दे दिया। महिला ने सास-ननद पर मारपीट और देवर पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया है। महिला की शिकायत पर बड़हलगंज पुलिस ने पति समेत ससुराल के 11 लोगों के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम, मारपीट व छेड़खानी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

थानाक्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनका निकाह 18 दिसंबर 2019 को बलिया युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालियों ने कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, ससुर और जेठ ने मायके से अतिरिक्त पांच लाख रुपये लाने का दबाव भी बनाया और तलाक की धमकी दी।

10 जून 2024 को रात में देवर कमरे में घुसकर छेड़खानी की। शोर मचाने पर सास और ननद ने देवर के बजाय पीड़िता को ही पीट दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह भांजे की मदद से मायके बड़हलगंज इलाके में आ गईं। 20 जून को पति ने फोन कर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बड़हलगंज थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें