फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तिहरा हत्याकांड की आरोपी नीलम कैरम बोर्ड स्पर्धा में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडलीय कारागार में तिहरा हत्याकांड के आरोप में बंद सहजनवां की नीलम कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आई। वहीं पुरुष बंदियाें में बैरक नौ व 10 में बंद तसनीम व उनकी टीम रस्साकशी में प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

मंडलीय कारागार में बृहस्पतिवार को कैरम बोर्ड, लूडो, रस्साकसी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला बंदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही बंदियों में आपसी भाईचारा विकसित करने के लिए जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकृपाल की मौजूदगी में पैरालीगल वॉलंटियर की परेड कराई गई। उन्हें डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी गई।
लंबी कूद में प्रथम स्थान पर बंदी सुजीत एवं द्वितीय स्थान पर अशोक रहा। सतरंग में परविंद्र राजभर पहले स्थान पर व राजू निषाद दूसरे स्थान पर रहा। साथ ही सर्किल की टीम के कप्तान अभिषेक मौर्या से मिलियन बैरक के कप्तान हरिकेश यादव की टीम 2- 0 से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें