फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि, 11 यूनिट रक्तदान भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने 11 यूनिट रक्तदान भी किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि आज हम सभी को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद आती है। इन्होंने देश के प्रति बड़े ही निष्ठा से देश को आगे बढ़ाया था। देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया था। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के प्रति और लोगों के प्रति बड़े ही श्रद्धा से देश को आगे बढ़ाने और देश में संचार क्रांति लाने का काम किया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने 18 साल के उम्र में मत का अधिकार और बहुत बड़े-बड़े काम जो देश हित में था। इस दौरान उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, निर्मला पासवान, आशुतोष तिवारी, तौकीर आलम, राजेश तिवारी, ज्ञान पांडे, त्रिपाठी, सचिंदर चौबे, डॉ सैयद जमाल, महेंद्रनाथ मिश्रा, मनोज यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें