गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रमुख मृत्युंजय दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने एटीएम का शुभारंभ करने के बाद पीएनबी परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद विजय चौक स्थित एक होटल में मंडल और सभी शाखा प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले बुधवार की रात मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में ग्राहक संगोष्ठी में शामिल हुए। समीक्षा बैठक में सहायक महाप्रबंधक विनय तिवारी, मंडल प्रमुख कालिका प्रसाद, उपमंडल प्रमुख राजनाथ सिंह, एमसीसी प्रमुख जय शंकर राय, मुख्य प्रबंधक कुमार अमिताभ, अशोक कुमार मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक सुधांशु पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग अधिकारी गौरव मिश्रा ने किया। संवाद