जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल के परिसर में पौधरोपण करते चेयरमैन आरके जायसवाल, प्रधानाचार्य डॉ संचित
गोरखपुर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में विद्यालय के चेयरमैन आरके जायसवाल, प्रधानाचार्या डॉ संचिता मुखर्जी, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मंगलवार को पौधरोपण किया। लगभग 150 से अधिक पौधे रोपकर विद्यालय को हराभरा बनाने की कार्य योजनाओं को मूर्तरूप दिया गया।चेयरमैन ने कहा कि पौधे लगाना एक पुनीत कार्य हैं। प्रधानाचार्या डॉ संचिता मुखर्जी ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर प्राकृतिक वातावरण को स्वास्थ्यवर्धक बनाने की अपील की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सजगता तथा विद्यालय परिसर को हरा भरा रखने के लिए संकल्पित करने का था। संवाद