रेलवे प्रशासन ने आगामी त्योहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05109/05110 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा त्योहार साप्ताहिक स्पेशल तथा 05023/05024 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 11-11 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
05109 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 18 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को छपरा से शाम 5.45 बजे चलेगी और सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा दूसरे दिन बुढ़वल, सीतापुर जं., बरेली जं., मुरादाबाद से छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 11.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्री में 05110 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक त्योहार स्पेशल 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12.55 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 03:05 बजे छूटकर छपरा सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के आठ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
15 सितंबर से चलेगी गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल
गोरखपुर। 05023 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस त्यौहार साप्ताहिक स्पेशल 15 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात 9.15 बजे चलेगी और खलीलाबाद, बस्ती से दूसरे दिन गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जं., बरेली जं., मुरादाबाद, गाजियाबाद होकर आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्री में 05024 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार साप्ताहिक स्पेशल 16 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार टर्मिनस से अपराह्न 3.15 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 4.45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।