फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वजन बढ़ाने के लालच में फंसाया फिर चेन लेकर फरार हुआ जालसाज, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 10 Dec 2022 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 कटया निवासी विनय ने तहरीर में लिखा है कि वह बृहस्पतिवार शाम को बाजार गए थे। उनकी मां प्रभावती देवी घर पर अकेली थीं। शाम को एक अज्ञात युवक घर पर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के विषय में सही जानकारी देकर उनकी मां को विश्वास में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के चौरसिया-हरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक महिला को जालसाज ने पहले चेन का वजन बढ़ाने का झांसा देकर फंसाया फिर चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर जालसाजी व अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कटया निवासी विनय ने तहरीर में लिखा है कि वह बृहस्पतिवार शाम को बाजार गए थे। उनकी मां प्रभावती देवी घर पर अकेली थीं। शाम को एक अज्ञात युवक घर पर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के विषय में सही जानकारी देकर उनकी मां को विश्वास में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने कहा कि हरपुर चौराहे चलिए, आपकी सोने की चेन का वजन बढ़वा दूंगा, महिला युवक के झांसे में आ गई और सोने की चेन देकर उसकी बाइक पर बैठ गई।

थोड़ी दूर पहुंचने पर जालसाज ने महिला को गाड़ी से उतार दिया और चेन लेकर भाग गया। महिला रोते हुए पैदल अपने घर पहुंची और आपबीती बेटे को बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें