गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने पिछले 15 दिनों में 604 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 31 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ ही 25 लाख रुपयों के करों की वसूली की।
आरटीओ प्रवर्तन विजय कुमार सिंह ने बताया कि 17 मई से 31 मई के बीच अवैध ऑटो, टैक्सी और बस स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें 177 वाहनों को विभिन्न थानों में बंद कराया गया। संवाद