दो ब्लॉक के बीच बनेंगे हट
गोरखपुर से लखनऊ के बीच हर दो ब्लॉक के बीच एक हट बनाए जाएंगे। हट में सिग्नल से जुड़े संयंत्र रखे जाएंगे ताकि सिग्नल में कहीं कोई फाल्ट आए तो तत्काल ठीक करा लिया जाए। इसमें सिग्नल भी पहले लाल फिर डबल पीला, पीला और इसके बाद हरा रहेगा। इसे देखकर ही ड्राइवर ट्रेन को एक किमी के पीछे दूसरी ट्रेन चला सकेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य डोमिनगढ़ और टिनीच के बीच शुरू हुआ है। केबल रूट सर्वे और मार्किंग ऑफ ब्लॉक का काम दो ब्लॉक खंड में पूरा किया गया है। केबल ट्रेंचिंग का कार्य भी शुरू गया है। रेल खंडों में ट्रेनों की गति बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।