गोरखपुर। शारदीय नवरात्र में मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है। रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग से 14 से 21 अक्तूबर तक चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी और 5:40 बजे रवाना होगी। पुणे से 15 अक्तूबर को चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 11:05 बजे मैहर पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 11:10 बजे रवाना होगी। संवाद