यार्ड रिमाडलिंग व दोहरीकरण के कारण 15 जनवरी तक कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे जनसंपर्क कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक छपरा जं. के यार्ड रिमाडलिंग, छपरा जं.-गौतमस्थान के मध्य 09 किमी. तक दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य तथा छपरा-छपरा कचहरी के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कुछ का मार्ग बदला गया है। इस कार्य के लिए 19 दिसंबर से ही ट्रेनें निरस्त चल रही है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- गोरखपुर से चलने वाली 05154 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 09 से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- सीवान से चलने वाली 05153 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 से 16 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस 09 से 14 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- हटिया से चलने वाली 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- अहमदाबाद से चलने वाली 19165 अहमदबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 07, 10 एवं 12 जनवरी को निरस्त रहेगी।
- दरभंगा से चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 10, 13 एवं 15 जनवरी को निरस्त रहेगी।