फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेहतर होगी ट्रेनिंग... रीजनल स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिले 14 कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब कोच की कमी की वजह से खिलाड़ियों की ट्रेनिंग प्रभावित नहीं होगी। शासन के निर्देश के बाद 14 खेलों में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक तैनात कर दिए गए हैं। कोच की तैनाती के साथ ही स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्टेडियम में कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट और स्विमिंग आदि की प्रैक्टिस होती है, लेकिन अभी तक केवल कुश्ती और बास्केटबॉल के लिए ही कोच उपलब्ध थे। अब रोइंग में गणेश निषाद, हैंडबॉल में नफीस अहमद, एथलेटिक्स अशोक शाही, बैडमिंटन श्यामधर ओझा, वाॅलीबाॅल बृजेश कुमार यादव, जिम्नास्टिक सीमा विश्वकर्मा, कबड्डी विजय लक्ष्मी सिंह, तैराकी संध्या यादव, हॉकी नेहा सिंह, भारोत्तोलन दिलीप कुमार, पावरलिफ्टिंग प्रवीण कुमार, बाक्सिंग प्रगति दूबे, फुटबॉल विशाल और कुश्ती (खेलो इंडिया सेंटर) के लिए चंद्रेश पटेल की नियुक्ति हुई है।
इसके अलावा महंथ अवेद्यनाथ महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया में कुश्ती के लिए ओसामा जौहर, फुटबॉल अमित कन्नौजिया और एथलेटिक्स में अभिषेक कुमार को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...

कुछ खेलों में कोच का अनुबंध समाप्त हो गया था। इनका नवीनीकरण कर दिया गया है। नए सत्र में प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है।
- आले हैदर, आरएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें