फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बगहा-वाल्मीकिनगर खंड पर आज से पांच दिन तक निरस्त रहेंगी 20 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के बगहा-वाल्मिकीनगर रेल खंड के दोहरीकरण के दौरान प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अलग-अलग तिथियों में 12 से 16 सितंबर तक 20 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और 10 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दरभंगा-अमृतसर ट्रेन निरस्त है। बुधवार को 15529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। 14 सितंबर को गोरखपुर-कोलकाता और 15 सितंबर को कोलकाता गोरखपुर निरस्त है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। इस वजह से अभी इस रूट पर यात्रा करने वालों की परेशानियां कम नहीं होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें