गोरखपुर। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का गुरसहायगंज स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव जारी रहेगा। इसके अलावा यात्रियों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण जयपुर-गोमतीनगर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस का गुरसहायगंज स्टेशन पर दिया गया प्रायोगिक ठहराव 2 सितंबर से समाप्त हो जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। ब्यूरो