फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानीराम सिक्टौर ओवरब्रिज की एक लेन पर शुरू हुआ आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- गोरखपुर से सोनौली की राह हुई आसान, क्राॅसिंग पर घंटों जाम की समस्या से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर स्थित मानीराम सिक्टौर रेलवे क्रासिंग पर बने फोरलेन ओवरब्रिज की एक लेन पर मंगलवार से आवागमन शुरू हो गया। इससे लोगों को काफी राहत मिलने लगी है। प्रतिदिन हजारों लोग इस रास्ते नेपाल तक की यात्रा करते हैं, लेकिन सिक्टौर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। ओवरब्रिज से आवागमन शुरू हो जाने के बाद गोरखपुर से पीपीगंज होते हुए सोनौली तक जाने वालों को जहां ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना पड़ेगा, वहीं यात्रा भी कम समय में पूरी की हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, ओवरब्रिज का निर्माण लगभग तीन साल से चल रहा था। सोनौली से गोरखपुर की तरफ का निर्माण कार्य पूरा होने से मंगलवार को आवागमन शुरू हो गया। जबकि, गोरखपुर से सोनौली की तरफ जाने वाली लेन पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे की भूमि में अभी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इसलिए इस लेन को बंद रखा गया है। ओवरब्रिज का काम शुरू होने पर सोनौली से गोरखपुर की तरफ आने वाली गाड़ियों को जंगल कौड़िया से ही डायवर्ट कर दिया जा रहा था।
विज्ञापन

अब इन गाड़ियों को सीधे मानीराम सिक्टौर जाने की अनुमति मिल गई है। जंगल कौड़िया में लगी बैरीकेडिंग को हटा लिया गया है। हालांकि गोरखपुर से कैंपियरगंज, फरेंदा और सोनौली की तरफ से जाने वाले भारी वाहन मोहरीपुर से डायवर्ट होकर कालेसर फोरलेन होते हुए ही जाएंगे।
विज्ञापन




कोट

ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है। विशेषज्ञों ने मंगलवार सुबह छह बजे सोनौली से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन ओवरब्रिज से शुरू करा दिया है।
- प्रभात चौधरी, एक्सईएन, सेतु निर्माण
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें