फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मैनुअली चले ट्रैफिक सिग्नल, चौराहों पर धूप से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक नजर आई व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तपती धूप में लोगों को चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल के ग्रीन होने के इंतजार में 174 सेंकेड तक इंतजार नहीं करना पड़ा। बुधवार को यातायात पुलिस ने लोगों को हो रही इस परेशानी को समझा। कड़ी धूप से परेशान लोगों को राहत देने के लिए दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चौराहों पर यातायात सिग्नल मैनुअली चलाए गए। इस संबंध में अमर उजाला ने 11 जून को ग्रीन सिग्नल होने तक पीले पड़ जा रहे शहरी खबर का प्रकाशन किया था। इसको संज्ञान में लेकर यातायात पुलिस ने लोगों को राहत देने का प्रयास किया।

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश सिंह की ओर से यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर हीट स्ट्रोक के प्रति आगाह किया गया था। पत्र में अनुरोध करते हुए एडीएम ने लिखा था कि यदि तेज धूप में चौराहों पर यातायात सिग्नल दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक पीली बत्ती पर मैनुअली चलाए जाए, तो लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने सिग्नल की टाइमिंग भी कम करने की अपील की थी। इस संबंध में खबर प्रकाशित होने पर यातायात पुलिस हरकत में आई। बुधवार की दोपहर गर्म हवाओं के चलने पर यातायात का संचालन मैनुअली किया गया। हालांकि इससे गणेश चौक, मोहद्दीपुर और बेतियाहाता में दिक्कत आई। सभी लोगों की आवाजाही होने से जाम लगने लगा। इस पर यातायात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान लोग वाहन लेकर भागते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000

तेज धूप में बेहद जरूरी हो तभी लोग घरों से निकले। आवागमन के दौरान लोगों को कोई असुविधा न हो। यातायात के संचालन में इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन लोग इसका दुरुपयोग न करें। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, जिससे किसी को परेशानी न हो।
डॉ. एमपी सिंह, एसपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें