फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक डायवर्जन: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर 8 से 10 जून तक बदला रहेगा मार्ग, इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

Mon, 08 Jun 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन. - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा काे लेकर सोमवार से 10 जून तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शहर के प्रमुख चौराहाें पर डायवर्जन लागू किया गया है। परीक्षा अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष योजना तैयार की है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों दिनों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भारी वाहनों के लिए निर्धारित “नो-एंट्री” व्यवस्था लागू रहेगी, जिसे इन तिथियों में नहीं खोला जाएगा। परीक्षा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

- रेलवे रोडवेज बस डिपो से लखनऊ की ओर जाने वाली बसों को आवश्यकतानुसार विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज और टीपी नगर चौराहा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

- अग्रसेन तिराहा से जुबली तिराहा और बवशीपुर चौराहा की ओर ई-रिक्शा व ऑटो का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल व कचहरी चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।

- अंबेडकर चौराहा से तमकुही तिराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा एवं अन्य वाहनों को आवश्यकतानुसार छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट किया जाएगा, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

यहां पर बनी है पार्किंग
परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है, जिसमें एडी टावर (विजय चौक के पास), एसबीआई बैंक परिसर, पवित्र विवाह स्थल (अग्रसेन तिराहा के पास), कचहरी क्लब (टाउन हॉल तिराहा के पास), विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के पास खाली भूमि और बक्शीपुर स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज परिसर शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें