फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन: मोहर्रम के दिन जुलूस के लिए बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, ये खबर आपको लिए- पढ़ें फिर निकले घर से

Tue, 16 Jul 2024 06:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मोहर्रम के जुलूस के लिए 17 जुलाई को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह आठ बजे से लेकर देर रात तक जुलूस की समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यह जानकारी एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने दी। बताया कि हर जगह चौराहों और तिराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Traffic Police - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मोहर्रम के जुलूस के लिए 17 जुलाई को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह आठ बजे से लेकर देर रात तक जुलूस की समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यह जानकारी एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने दी। बताया कि हर जगह चौराहों और तिराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन


इस तरह करना होगा आवागमन
-दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-घोष कंपनी से नखास तक और घोष कंपनी से रेती चौक, अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक, नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


-नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर, हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर तक, अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक, खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ, घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर, लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक, फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

-जटाशंकर तिराहा से अलीनगर, मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- सिक्सलेन पर देवरिया बाईपास तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होकर जाएंगे। आवश्यकतानुसार छोटे वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।

-नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने स्थान पर जाएंगे।
-संतकबीर नगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सुबह 8:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डाइवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां और जंगल कौड़िया होते हुए जाएंगे।

-बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को सुबह 8:00 बजे जुलूस समाप्ति तक बेलीपार क्षेत्र में बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर मोड़ा जाएगा। ये वाहन रामनगर करजहां से जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें