फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्राली ने पिकअप में मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज। थाना क्षेत्र के दुघरा बाजार में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक शहजाद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी कोशिश के बाद चालक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें